kaduvi-batain
- 39 Posts
- 119 Comments
वरुणा नदी के असी घाट पे ये है धाम पुरातन|
बाबा भोले के दर्शन कर हो जाता पुलकित मन|
दशाश्वमेध, मनिकर्नका घाट है बड़े मनोहर |
संकटमोचन, भारतमाता मंदिर हैं अतिसुन्दर|
ध्रुपद मेला, हनुमान जयंती और रामलीला|
नाग-नथैया, गंगा-महोत्सव की अनुपम लीला|
मोक्षदायिनी है ये धरती, शिव का है वास यहाँ |
हनुमान जी सदा ही रहते बाबा विश्वनाथ जहाँ |
ओ काशी की वासी मित्रा, सुन ले बात हमारी|
अब तो खुश हो पूरी कर दी हमने आस तुम्हारी|
Read Comments